पति की दोनों किडनियां खराब, बीपीएल परिवार को मदद की दरकार
भरोग बनेड़ी की इंद्रवती चार माह से काट रही अस्पतालों के चक्कर
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर की बेटी, धारटीधार के भरोग बनेड़ी की बहु और एक ऐसे पति की पत्नी जिसकी दोनों किडनियां ख़त्म हो चुकी है। 2 बच्चों की माँ इंद्रवती खून के आंसू रोने को मजबूर है। वजह है पति की बीमारी और ऊपर से पति के इलाज में तमाम जमा पूंजी खत्म हो चुकी है।
बीमार प्रेम सिंह की पत्नी इंद्रवती डेढ़ माह तक अकेले ही अपने दम पर पति को लेकर पीजीआई में इलाज करवाती रही। अब पति का डायलिसिस मेडिकल कॉलेज नाहन में हो रहा है।

ऐसे में इंद्रवती को गांव में बच्चों को छोड़कर पति के साथ नाहन हिंदू आश्रम में रहना पड़ रहा है। वहीं जिला सिरमौर के भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने हिंदू आश्रम में उनका ठहरना फ्री करवा दिया है।
परंतु पति को अस्पताल पहुंचने में टैक्सी वाला 400 रुपए लेता है। इंद्रवती के हालात यह है कि उसकी जेब में अब फूटी-कोड़ी भी नहीं बची है। जब उसे यह पता चला कि घर पर राशन पानी भी खत्म हो चुका है तो वह बेबस मां का सीना छलनी हो गया।

एक मां और पत्नी अब खून के आंसू बहाने को मजबूर हो गई है। अब वह मजबूरी समाज से उम्मीद लगा रही है। हिमाचल नाऊ न्यूज़ ने एक लाचार पत्नी, बच्चों के दर्द से तड़पती मां की आवाज बनने की कोशिश की है। जिसके लिए इंद्रावती का सहारा बनने के लिए उसके अकाउंट का नंबर भी हम ले रहे हैं।
शायद आपका दिया हुआ यह अंशदान बिलखते बच्चो और पति के इलाज से जूझ रही लाचार पत्नी के आंसुओं को पोछने में मददगार साबित हो सके। बता दे कि इंद्रवती धारटीधार के भरोग बनेड़ी की रहने वाली है।
वह 4 महीने से अपने पति का इलाज करवा रही है। पिछले 4 महीने से उसका पति बिस्तर पर है। उसका डायलिसिस मेडिकल कॉलेज नाहन में चल रहा है। इंद्रवती अब मजबूर है कि अब वह पति का इलाज करें या बच्चों के भोजन की व्यवस्था करें।