लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पत्थर से हमला कर प्रवासी किशोर की करी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

PARUL | 23 नवंबर 2023 at 6:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के पोखुधार नामक स्थान पर एक प्रवासी किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान प्रसन्नजीत (17) शाह पुत्र अनिल शाह निवासी गांव भेलागां, तहसील बलिया जिला कटिहार बिहार के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान विकास शर्मा (28) पुत्र राज कुमार गांव चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास शर्मा ने पोखुधार में पानी के टैंक का निर्माण कार्य लिया था और मृतक किशोर उसके पास मजदूरी का काम करता था। इसी दौरान दोनों बीते कल देर शाम शराब के नशे में धुत थे। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने किशोर के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]