पत्नी ने पति पर जड़ा मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ मंडी
जिला मंडी की पुलिस चौकी लडभड़ोल में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। लडभड़ोल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
लडभड़ोल पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में खद्दर पंचायत के गांव मगयाल निवासी विवाहिता ने बताया कि जब वह अपने घर में महिला मंडल के पास कुछ कार्य कर रही थी तो उस दौरान उसके पति ने तैश में आकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा।
विवाहिता ने अपनी जान जैस-तैसे करके बचाई। इस दौरान विवाहिता को उसके पति ने पीट कर बुरी तरह जख्मी भी कर दिया। विवाहिता द्वारा अपने पति की शिकायत पुलिस लडभड़ोल में दर्ज करवाई गई।
उधर, कार्यकारी डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।