पधर उपमंडल में दो दिनों में इंतकाल के इतने मामलों का हुआ निपटारा….
HNN/ मंडी
जिला मंडी के उपमंडल पधर में तहसीलदार पधर पुर्ण चंद कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व हिमाचल प्रदेश के आदेश अनुसार जिसमें तहसील पधर में 4 जनवरी और 5 जनवरी को लोक अदालत का आयोजन किया गया।
4 जनवरी को पटवार खाना पधर में और नायब तहसीलदार के द्वारा कुन्नु में लोक अदालत का आयोजन किया गया। आज 5 जनवरी को तहसील पधर के कार्यालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया और नायब तहसीलदार के द्वारा टिकन में लोग अदालत लगाई गई।
दो दिनों में कुल 157 इंतकाल के मामले आए। जिसमें 148 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इसमें तहसीलदार पधर के पास कुल 131 मामले आए जिसमें 130 मामलों का उन्होंने मौके पर निपटारा किया।
बता दें एक मामला पार्टी के हाजी न होने के कारण बाकी रह गया और नायब तहसीलदार के पास कुल 26 मामले इंतकाल के आए जिसमें 18 मामले का मौके पर निपटारा किया गया और आठ मामले जो पार्टी के हाजिर न होने के कारण बाकी रह गए और आज राजस्व अदालत में तहसीलदार पधर के द्वारा एक तक्सीम का मामला भी निपटाया गया।
तहसीलदार पधर ने कहा कि आने वाले समय में वह तहसील पधर में जितने भी मामले इंतकाल व निशान देहई और तक्सीम के बचे हे। उनका वह जल्दी निपटारा करने की कोशिश करेंगे।