Loading...

पधर में आपदा से निपटने हेतु इस दिन होगा मॉक ड्रिल का आयोजन…

Ankita • 28 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने पंचायत समिति भवन पधर में डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारी को जाचने के लिए विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि पधर में 4 अप्रैल को भूकंप सहित अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने व इसकी दक्षता की जांच के लिए एक मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन मिनी सचिवालय और विभिन्न स्कूलों व शैक्षणिक स्थानों में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मॉक ड्रील में एक कृत्रिम भूकंप दृश्य बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न बचाव दलों को जल्दी से जल्दी निर्धारित स्थान पर पहुंचने और इमारतों के अंदर फंसे घायल लोगों को बचाने व देखभाल का अभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के परस्पर सहयोग से प्राकृतिक आपदा के समय जान-माल की क्षति को कम किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों को इस मॉक ड्रिल में भाग लेने के लिए आग्रह किया है।