HNN/चंबा
जिला चंबा के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार में 27 मार्च को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य युनिस मलिक ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि स्कूल में हर साल कक्षा 11वीं के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों की साइंस और आर्टस विषय की पढ़ाई निशुल्क प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 10वीं के विषयों पर आधारित होगी। जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में भाग लेना चाहते है तो 9805622680 पर 26 मार्च तक संपर्क कर सकते हैं।

