Loading...

परवाणु-सोलन फोरलेन पर फिर शुरू हुआ टोल टैक्स, वाहन चालकों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

Ankita • 26 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

परवाणू-सोलन फोरलेन पर वाहन चालकों को 20 दिन बाद फिर से सनवारा में टोल अदा करना होगा। इससे वाहन चालकों की जेब पर फिर से बोझ पड़ जाएगा। 5 अगस्त को सड़क की हालत को देखते हुए उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने टोल प्लाजा बंद करने के आदेश जारी किए थे।

इसके बाद वाहन चालकों को काफी राहत भी मिली थी। अब इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया गया है। जिसके बाद से टोल प्लाजा शुक्रवार शाम को शुरू कर दिया गया है। गौर रहे कि 1 अगस्त को चक्कीमोड़ के पास हाईवे पर सड़क धंस गई थी। इसके बाद सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद थी।