Loading...

कुमारहट्टी फ्लाईओवर में आई दरारें, एक हिस्से को बैरिकेड्स लगाकर किया बंद

Ankita • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

परवाणू-सोलन फोरलेन पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर में दरारें आने से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। फ़िलहाल फोरलेन निर्माण कंपनी ने एहतियात के तौर पर फ्लाईओवर के एक हिस्से को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर में दरारें आने से एक हिस्सा धंसने लगा है। बता दें दबाव के कारण मिट्टी रोकने के लिए लगाई गईं प्लेटें बाहर निकल गई हैं। ये प्लेटें कभी भी सड़क पर गिर सकती है और वाहन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

बता दें अभी फोरलेन का काम पूरा नहीं हुआ कि फ्लाईओवर में दरारें आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है। यदि समय पर ठोस कदम न उठाया तो कभी भी फ्लाईओवर का एक हिस्सा पूरी तरह धंस सकता है।