HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटन कारोबार लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। समर टूरिस्ट सीजन में हिल्स क्वीन शिमला सैलानियों से गुलजार है। बड़ी बात यह है कि वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी यहां सैलानियों का आना जाना लगा हुआ है जिससे पर्यटन कारोबार को पंख लगे हैं। शहर के अधिकतर होटल पैक चल रहे हैं जिससे पर्यटन कारोबारी बेहद खुश है।
इतना ही नहीं शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पैक हो गई हैं और वेटिंग बढ़कर 30 से 40 तक पहुंच गई है। रेल मोटर कार और शिवालिक एक्सप्रेस की बुकिंग में तेजी चल रही है। दिल्ली से शिमला आने वाली लग्जरी वोल्वो में भी सीटें नहीं मिल पा रहीं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि समर टूरिस्ट सीजन में सैलानियों की आमद बढ़ी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि लोग बाहरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। शहर के साथ लगते ग्रामीण इलाकों के होम स्टे सहित बड़े होटल 14 जून तक एडवांस में ही बुक हो गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





