Loading...

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एचपीटीडीसी ने शुरू की शिमला-दिल्ली वोल्वो बस सेवा

NEHA • 16 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस हफ्ते से एचपीटीडीसी की वोल्वो बस शिमला-दिल्ली रूट पर शुरू होगी। ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर 19 सितंबर को दिल्ली से शिमला के लिए वोल्वो में 39 सीटों में से 10 सीटें ब्लॉक की गई हैं। 21 की भी 8 सीटें बुक हैं।

एचपीटीडीसी के अधिकारी ने बताया कि इसी हफ्ते से शुरू होने वाली बस में सीटों की एडवांस बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई है। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीप राम ने बताया कि बस में यात्रियों को पानी, मोबाइल चार्जिंग, एसी, पुश बैक सीट और थाई रेस्ट की सुविधा दी जाएगी।

कोरोना काल में पर्यटन कारोबार प्रभावित होने के चलते शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा बंद है। अब पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है। इसी स्थिति में पर्यटकों की सुविधा के लिए इस वोल्वो बस को दोबारा शिमला-दिल्ली रूट पर चलाने की तैयारियां हैं।