Loading...

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 430 करोड़ से बनेगा रोहतांग रोपवे

NEHA • 4 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में से एक रोहतांग दर्रा अब रोपवे के जरिए भी पहुंचा जा सकेगा। मनाली के पलचान से रोहतांग दर्रा तक 8.1 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जा रहा है। इस पर 430 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

इस रोपवे के बनने से पर्यटक 20 मिनट में रोहतांग पहुंचकर हसीन वादियों का दीदार कर सकेंगे। सड़क के रास्ते मनाली से रोहतांग दर्रा की दूरी 51 किमी है और इस सफर को पूरा करने में सैलानियों को तीन घंटे का लंबा और थकाऊ सफर करना पड़ता है।

रोपवे के जरिए भारी संख्या में सैलानी रोहतांग जा सकेंगे और पर्यटकों को रोहतांग के सैर सपाटे के लिए परमिट लेने से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा, आधुनिक सुविधाओं से लैस इस रोपवे में मढ़ी तथा रोहतांग दर्रे पर हेलीपैड भी बनाए जाएंगे।