पर्यटन सप्ताह : विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया अपना हुनर
HNN/काँगड़ा
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के पर्यटन, यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन विभाग ने पर्यटन सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया और विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में प्रश्नोत्तरी, भाषण, पोस्टर मेकिंग, और वेस्ट टू बेस्ट जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। विद्यार्थियों ने पर्यटन और शांति विषय पर आधारित प्रश्नों के जवाब दिए और अपनी कला का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पर्यटन सप्ताह के समन्वयक डॉ. हरीश गौतम ने बताया कि पर्यटन यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन स्कूल विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने का कार्य समय समय पर करता रहता है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।