Loading...

पशुशाला में आग लगने से झुलसे 2 मवेशी, अंदर रखा घास और लकड़ी भी जलकर राख

Ankita • 14 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत गुरनबाड़ के वार्ड नंबर तीन में एक पशुशाला में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 2 मवेशी भी झुलसे है। इसके अलावा पशुशाला के अंदर रखा घास और लकड़ी भी जलकर राख हो गई। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में पीड़ित राजेश कुमार पुत्र रुलिया राम को काफी नुक्सान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पशुशाला में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया। पशुशाला के भीतर बंधी एक भैंस और उसका बच्चा आग में झुलस गए। आग लगने की घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने पशुशाला में बंधे मवेशियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

राजेश कुमार और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग को इस बाबत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। परन्तु तब तक अंदर रखा घास और लकड़ी भी जलकर राख हो गई थी। उधर, डाडासीबा के तहसीलदार बीरबल ने बताया मौके पर हल्का पटवारी को भेजा गया है।