Loading...

पशुशाला में हुआ भीषण अग्निकांड, एक बकरी बुरी तरह झुलसी

Ankita • 10 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के विकासखंड बिझड़ी की पंचायत घंगोटकलां में एक पशुशाला में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में एक बकरी बुरी तरह झुलस गई है। घटना में पीड़ित को करीब 75 हजार रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविंद्र सिंह पुत्र देवी राम की पशुशाला में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान पशुशाला के अंदर बंधी भैंसों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन एक बकरी बुरी तरह झुलस गई।

रविंद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की परंतु पशुशाला फिर भी जलकर राख हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उधर, पटवारी मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए थे।