लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी के आसार, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2022 at 12:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों में इस सप्ताह बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आ रहे इस बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 7 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है।

उधर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर के कई भागों में 3 दिसंबर तक धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वही , पिछले माह की बात करे तो प्रदेश में नवंबर के दौरान सामान्य से तीन फीसदी अधिक बादल बरसे। चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]