Loading...

पहली बार फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आएंगे बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर

Ankita • 5 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पहली बार बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर आ रहे है। बता दें वह यहां फिल्म की शूटिंग के लिए आ रहे है।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म जर्नी की शूटिंग के लिए अभिनेता नाना पाटेकर, राजपाल यादव, उत्कर्ष शर्मा और सिमरजीत कौर 10 जनवरी को शिमला आएंगे।

बता दें फिल्म की शूटिंग राजधानी के मालरोड, मशोबरा, नालदेहरा और फागू में होनी तय है। इस फिल्म के गाने और दृश्य शूट किए जाएंगे। फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर पिता का किरदार निभाएंगे।

इसके अलावा राजपाल यादव कॉमेडियन का किरदार निभाएंगे। उत्कर्ष शर्मा नायक के रूप में नाना पाटेकर के बेटे और अभिनेत्री सिमरत कौर नायिका का किरदार निभाती दिखाई देंगी।