पहली बार विग्स इंडिया में शामिल होने भारत आएगा बोइंग का आलीशान विमान 777-9 जेट
बोइंग का नया आलीशान विमान 777-9 जेट पहली बार भारत में उतरेगा, क्योंकि वैश्विक एयरोस्पेस कंपनी अपने वाइडबॉडी परिवार के सबसे नए सदस्य को हैदराबाद में विंग्स इंडिया 2024 में ला रही है।
777-9 उड़ान परीक्षण हवाई जहाज के 16 जनवरी को हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद है और 18-19 जनवरी तक विंग्स आगंतुकों के लिए स्थिर प्रदर्शन पर रहेगा। विंग्स इंडिया 2024 में बोइंग की तरफ से अत्याधुनिक तकनीकों, सेवाओं, शीर्ष स्तरीय प्रशिक्षण क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अलावा भारत के विमानन क्षेत्र के विकास ग्राहकों और उद्योग भागीदारों के साथ जुड़ने के लिए भी यह अहम अवसर है। एअर इंडिया ने पिछले वर्ष बोइंग को ऐसे 10 जेटों का ऑर्डर दिया है। भारत में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखकर एअर इंडिया ने इन बड़े विमानों की खरीद का सौदा किया है।