Loading...

पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार फिर लगी आग..

SAPNA THAKUR • 11 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

ऊना शहर के पुराना बस अड्डा के पास एक गाड़ी में अचानक ही आग भड़क उठी। इस दौरान पहले गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और उसके बाद गाड़ी ने आग पकड़ ली। हालांकि, गाड़ी के अंदर बैठे लोगों ने समय रहते बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। वही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया नहीं तो कोई बड़ा नुक्सान हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त पेश आया जब ऊना के समूर गांव निवासी कुछ लोग शादी समारोह से गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक ही पुराना बस अड्डा के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बचत भवन के पास जा गिरी। जिसके बाद जैसे तैसे कर गाड़ी में सवार सभी लोग बाहर निकल आए। इस दौरान अचानक ही गाड़ी ने भी आग पकड़ ली। हालांकि सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।