Loading...

पहले दी चेतावनी, फिर किया सामान जब्त, दुकानदारों में मचा हड़कंप

PRIYANKA THAKUR • 16 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के मुख्य बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। बता दें कि तकरीबन 11 दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। दरअसल, नगर परिषद हमीरपुर में परिषद की ओर से कई बार बाजारों का औचक निरीक्षण किया गया और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई।

लेकिन उसके बावजूद भी दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे थे। ऐसे में बीते कल अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही की गई और उनके सामान जब्त किए गए। इस दौरान नगर परिषद ने सभी दुकानदारों को हिदायत दी कि सड़क पर बनी सफेद पट्टीका से पीछे ही सामान रखा जाए। यदि दुकानदार सफेद पट्टीका के आगे सामान सजाते नजर आए तो उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।