पहले महिलाओं से की गाली गलौज फिर तेजधार हथियार से किया हमला
HNN/ मंडी
मंडी स्थित पुलिस थाना गोहर में 2 महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान दो आरोपियों ने उक्त महिलाओं से पहले गाली-गलौज की और उसके बाद दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में एक महिला घायल हुई है। वही इस बाबत गांव दारण डाकघर सरोआ तहसील चच्योट जिला मंडी निवासी अंजना कुमारी पत्नी भींदर सिंह व गायत्री देवी पत्नी जगदीश ने गोहर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
लिहाज़ा पुलिस ने भी दोनों महिलाओं की शिकायत के आधार पर धारा 323, 427, 504, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। गोहर पुलिस को दी शिकायत में अंजना कुमारी और गायत्री देवी ने बताया कि उन्होंने 1 लाख रुपए खर्च कर अपनी जमीन पर डंगा लगाया था।
इसी दौरान जीवानंद व रोशन लाल पुत्र खिमे राम निवासी गांव दारण ने उनकी भूमि पर लगे डंगे को झब्बल से गिराया। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की और उनसे मारपीट करने लगे।