पहले होगा शीतकालीन सत्र, फिर होगा कैबिनेट का विस्तार, जानिए कब से शुरू हो रहा सत्र…
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार अब विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद ही होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सभी विधायक गुरुवार को दिल्ली गए थे और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उनके साथ थी।
यहाँ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े समेत अन्य केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की और फिर तय हुआ कि शीतकालीन सत्र के बाद ही मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाए। बता दें कि इस बार शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में 22 से 24 दिसंबर को होगा। हालांकि इससे पहले सीएम सुखविंदर सुक्खू ने इसे 28, 29 और 30 दिसंबर को करवाने की संभावना जताई थी। लेकिन अब इसे 22 दिसंबर से करवाने की तैयारी है।
बताया जा रहा है कि शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना तय हो गया है। खुद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने नई दिल्ली में कहा कि विक्रमादित्य कैबिनेट में होंगे।