लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांच लोगों ने तेजधार हथियारों से फौजी पर किया हमला, घायल

Ankita | 22 फ़रवरी 2023 at 4:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन के नालागढ़ के रामशहर में कुछ व्यक्तियों ने छुट्टी पर घर एक फौजी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित बुरी तरह से घायल हो गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा जयपाल को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसके बाद पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीँ शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में जयपाल ने बताया कि वह ड्यूटी से कुछ दिनों के लिए घर छुट्टी आया था। उसने बताया कि जब वह घर आ रहा था तो उसे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि वह उसका दोस्त बोल रहा है और उसे कोई जरूरी बात करनी है। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के बताए गए पते के अनुसार जयपाल चढ़क्की मोड़ के पास पहुंचा तो वहां 5 लोग मौजूद थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जयपाल के वहां पहुंचते ही उन पांचों लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़ित गंभीर रूप से घायल होकर बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले की पुष्टि डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र ठाकुर ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]