लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा के 20 वर्षीय युवक ने की फंदा लगाकर आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

PARUL | 26 अगस्त 2023 at 10:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पंचायत अमरकोट के एक युवक ने एक व्यक्ति को वॉइस मैसेज भेजने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र कन्हैया लाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार किराए पर लिए हुए कमरे में रहता था। किराए पर लिए हुए कमरे में ही सुनील ने अपने कुछ निजी कारणों के कारण चुन्नी से फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली। इस बात का जब आस-पास रहने वाले लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज किया। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि मामले की इस बात का खुलासा हुआ कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्त विपिन के फोन से विकास को वॉइस मैसेज भेजाऔर कहा कि मेरे दोस्त की कोई गलती नहीं है मैं सुसाइड कर रहा हूं। डीएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस की टीम इस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]