Loading...

पांवटा में चोरों ने दुकान के ताले तोड़ने की करी कोशिश, सीसीटीवी में हुए कैद

PARUL • 13 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब के जामनीवाला में दुकान के ताले तोड़ने की वारदात संज्ञान में आई है। दुकानदार भगवान सिंह ने इस मामले में थाना प्रभारी पावंटा साहिब से उचित कार्यवाही की जाने की मांग की है।

दुकानदार भगवान सिंह ने बताया कि चोरों ने रात करीब डेढ़ बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने उनकी दुकान पर लगी टयूबलाइट्स व कैमरा तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी बिट्टू ने शनिवार की रात कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनी। तभी जब बाहर आया तो उसने देखा कि दो व्यक्ति उनकी दुकान के ताले को काटने की कोशिश कर रहे थे।

तभी उसके आते ही दोनों मौके से फरार हो गए। लेकिन वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार भगवान सिंह ने इस मामले में पुलिस से जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की जाने की मांग की है।