Loading...

पांवटा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत

SAPNA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक बुरी तरह से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। दिनेश पाल पुत्र सुकडराम गांव मानपुर देवडा डाकघर मानपुर देवडा तहसील पांवटा साहिब ने इस बाबत पुलिस थाना में बयान दर्ज करवाए है।

पुलिस को दिए बयान में व्यक्ति ने बताया कि वह कम्पनी से छुट्टी होने पर अपने घर पहुंचा तो इसके भाई ओम प्रकाश ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली का टायर बदलना है। जिसके बाद उसने ओम प्रकाश के साथ पुरुवाला में पहुंचकर ट्रैक्टर का टायर बदल दिया। इसके बाद जब वह मानपुर देवडा जा रहे थे तो गोरखुवाला स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बाइक (HP17G-0630) ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर गांव नवादा निवासी अजय पुत्र शिव कुमार की मौत हो गई। इसके अलावा बाइक पर पिछे बैठा युवक योगेश घायल है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। व्यक्ति ने बताया कि यह हादसा बाइक चालक की तेज रफ्तार एवं लापरवाही के कारण हुआ है। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है।