Loading...

पांवटा में पुलिस ने घर में दबिश देकर अवैध शराब की बरामद

PARUL • 11 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से 5 लीटर कसीद शुदा शराब बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी कुलदीप निवासी गाँव किशनपुरा डा. जामनीवाला तहसील पाँवटा साहिब जिला सिरमौर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना पाँवटा साहिब की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कुलदीप सिंह के घर पर दबिश दी।

इस दौरान उन्हें घर के पीछे बनी गौशाला शेड से 5 लीटर कसीद शुदा शराब बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।