Loading...

पांवटा में पुलिस ने स्मैक सहित गिरफ्तार किया नशा तस्कर

Ankita • 24 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने स्मैक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 43 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र केशो राम निवासी सूरजपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार से सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास नशे का समान हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने राकेश के घर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को एक कमरे में बेड बॉक्स के अंदर से कपड़ों के बीच एक पर्स मिला, जिसके अंदर एक पॉलिथीन में 7.30 ग्राम स्मैक मौजूद थी। मामले की पुष्टि डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।