पांवटा में बाइक सवार व्यक्ति से बरामद हुई 40 लीटर अवैध शराब, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर की उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने बाइक सवार एक व्यक्ति से 40 लीटर कसीद शुदा शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी खारा जमीनीवाला तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने गश्त के दौरान मौका मुकाम सूरजपुर में एक बाइक HP17-H-0823 को जांच के लिए रोका।
इस दौरान बाइक सवार व्यक्ति के कब्जे से 40 लीटर कसीद शुदा शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।