Loading...

पांवटा में शातिरों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर चोरी का किया प्रयास

PARUL • 15 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में शातिर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। बीती रात करीब 1:00 बजे एक गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने उसे चुराने का प्रयास किया। इस नई गाड़ी को वह स्टार्ट नहीं कर पाए।

पांवटा साहिब के राकेश ठाकुर निवासी कैनाल रोड ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राकेश ठाकुर ने बताया कि उसने नई विटारा गाड़ी ली है जो घर के बाहर खड़ी हुई थी। इस दौरान बुधवार रात करीब 1:00 बजे उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया और उसे चुराने का भी प्रयास किया गया है।

बता दें कि पिछले कई हफ्तों से देर रात संदिग्ध लोग लगातार सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। दो रोज़ पहले ऐसा ही एक मामला बाईपास नेशनल हाईवे पर आया था जब 2 से 3 संदिग्ध लोग रात के समय दुकान का ताला काट रहे थे। जो सीसीटीवी में कैद हुए हैं।