Loading...

पांवटा में हुए गोलीकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से हथियार किये बरामद

PRIYANKA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के भूपपुर में एक युवक पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये आरोपियों को बीते कल अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि 21 दिसंबर की देर शाम को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने भूपपुर में एक युवक के साथ मारपीट कर उस पर फायरिंग की थी।

वारदात के बाद पुलिस टीम ने सीमाओं को सील कर दिया था तथा वारदात स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे। पुलिस ने वारदात में शामिल दीपक चौधरी पुत्र बलकार सिंह, साजिद अली उर्फ काका पुत्र शराफत अली व गौरव भंडारी पुत्र अनुराग भंडारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों को 26 दिसम्बर तक के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।