Loading...

पांवटा में 12.23 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया उत्तराखंड का युवक

PARUL • 12 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमडंल पांवटा साहिब में पुलिस ने उत्तराखंड निवासी युवक को 12.23 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान इमरान पुत्र मोहम्मद निवासी कुल्हाल विकास नगर उत्तराखंड के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि पीले रंग की जैकेट पहने एक व्यक्ति बाइक (UK16A-5797) पर चिट्टे की खेप लेकर आ रहा है। जिसके बाद उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की और उक्त बाइक सवार को जांच के लिए रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। बता दें आरोपी द्वारा कफोटा व शिलाई में भी चिट्टे की तस्करी की जाती है।