पांवटा-शिलाई एनएच 707 के आज बहाल होने की उम्मीद
HNN/नाहन
तीन दिन से अवरुद्ध पांवटा-शिलाई एनएच 707 अभी तक बहाल नहीं हुआ है। मार्ग की बहाली के लिए कच्ची ढांक सड़क पर जेसीबी मशीन द्वारा लगातर काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मार्ग के बहाल होते ही आज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा पांवटा साहिब ने बताया कि एनएच कच्ची ढांक की बहाली का कार्य जारी है। यदि आज मौसम साफ़ बना रहता है तो एनएच पर वाहनों को बहाल कर दिया जाएगा। बता दें कि फिलहाल इस मार्ग पर लोगों की पैदल आवाजाही शुरू कर दी गई है।