पांवटा साहिब के क्यारदा में बेटे ने मां पर किया दराट से हमला, माजरा पुलिस थाने में मामला दर्ज
हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन :
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के क्यारदा गांव में एक बेटे ने अपनी मां पर दराट से हमला किया है। इस हमले में महिला घायल हुई है। वही बेटे में मां को जान से मरने की धमकियां भी दी है। माजरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय मजिदा पत्नी जमील निवासी गांव क्यारदा डाकघर मिश्रवाला तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि इसके पास 2 बेटे व 2 बेटियां है।
सभी शादीशुदा है। इसका एक बेटा अकरम है, जिसकी पत्नी का नाम अनिशा है,जो इसी के मकान के अलग कमरों में रहता है। इसके साथ घर में इसकी छोटी बेटी मशरुफा अपने बेटे के साथ रहती है। जब यह अपनी बेटी मशरुफा व उसके बेटे तनवीर के साथ अपने घर के बरामदे में बैठे थे, तो इसका बेटा अकरम अपनी पत्नी अनिशा व अनिशा का भाई, जिसका नाम इसे मालूम न है अचानक इनके पास आये और इन पर हमला करके मारपीट शुरु कर दी।
अकरम अपने साथ लोहे का दरात लाया था, जिससे अकरम ने इसके सिर पर वार किया, जिसके कारण इसे सिर पर चोट आई और सिर से खून निकलने लगा। इस मारपीट के दौरान अनिशा ने तनवीर को भी लात मारी। मारपीट करने के पश्चात ये लोग मौका से भाग रहे थे।
इन्होने इन्हे जान से मरने की धमकियां भी दी। मजिदा की शिकायत पर माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।
