Loading...

पांवटा साहिब पुलिस ने दबोचा 13 किलो भुक्की के साथ पंजाब निवासी अंकुश

Shailesh Saini • 13 Sep 2025 • 1 Min Read

डिलीवरी सौंपने से पहले डिटेक्शन टीम के बिछाए जाल में फंस गया आरोपी

हिमाचल नाऊ न्यूज़ पांवटा साहिब।

जिला सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब में एक आरोपी को 13.175 किलोग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी अंकुश के रूप में हुई है।

यह गिरफ्तारी पांवटा साहिब पुलिस की डिटेक्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस ने लाल ढांग के पास जाल बिछाकर आरोपी को उस समय दबोच लिया, जब वह इतनी भारी मात्रा में भुक्की किसी पार्टी को डिलीवर करने की फिराक में था। इससे पहले की नशे का सामान गलत हाथों तक पहुंचता उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह भुक्की कहां से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुंचाया जाना था। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।