पांवटा साहिब में गोलीकांड, मामले की जांच में जुटी पुलिस
HNN / पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर में गोली चलने की वारदात पेश आई है। हमला शिवपुर के बरोटीवाला के रहने वाले महेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने के साथ-साथ हमलावरों ने महेंद्र सिंह सैनी की पिटाई भी की है।
गोली की वारदात से शहर में डर का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान महेंद्र एक दुकान में अपनी जिप्सी की रिपेयर करवा रहा था।फिलहाल, हमले में महेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए है।
मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट नहीं लगने की बात सामने आई है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।