पांवटा साहिब में चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में दो लोगों में हुई लड़ाई के मामले में अब हत्या की धाराएं भी जुड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मार्च को पांवटा साहिब के भाटावाली में मृतक भजन लाल की किसी के साथ लड़ाई हुई तथा इस दौरान भजन लाल की मौत हो गई।
पहले तो पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज किया। मगर पोस्टमार्टम के बाद हत्या की धाराएं भी मामले में जोड़ दी गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक भजन लाल पेशे से ड्राइवर था, जो कि अपनी पत्नी और बेटी से अलग रहता था। आरोपी के साथ भजन लाल की लड़ाई किस बात को लेकर हुई। कैसे मौत हुई, यह सब जांच के बाद सामने आएगा।
उधर पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने बताया कि लड़ाई झगड़े के मामले में अब हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गई है। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।