Loading...

पांवटा साहिब में दो सड़क हादसे, बाइक सवार घायल, पुलिस ने दर्ज किए अलग-अलग मामले

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / पांवटा साहिब

पांवटा साहिब क्षेत्र में एक ही दिन दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार और उनके साथी घायल हो गए, जिनमें दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि हादसे अलग-अलग स्थानों पर हुए और वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है।

पांवटा साहिब

गोंदपुर के पास स्कूटी से टक्कर

दिनांक 09 -04-2026 पुलिस थाना पांवटा साहिब मे श्री भानु पाल निवासी गांव ज्वालापुर, डा0 निहालगढ ,तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर हि0प्र0 ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 09.04.26 को यह अपनी मोटर साईकल न0 HP17J-2704 से अपनी माता जी सुनीता देवी को गोंदपुर कम्पनी छोड़ने जा रहा था और समय करीब 8.30 बजे जब यह गोंदपुर के पास पंहुचा तो साईड में चल रही स्कुटी ने एकदम कट मारा जिस कारण वह स्कुटी इसकी बाईक में लगी और इसकी मोटर साईकल अनियंत्रित हो गई वह सड़क में गिर गए । जिस कारण इसे व इसकी माता जी को चोटें लगी है। जिस पर स्कुटी चालक के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब मे अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

तारुवाला चौक पर कार ने मारी टक्कर

दिनांक 09 -04-2026 पुलिस थाना पांवटा साहिब मे गुरमीत सिंह निवासी गांव आम्बवाला, डा0 शिवपुर ,तहसील पावंटा साहिब, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 9-4-26 को यह अपने साथी प्रीतम सिंह के साथ अपनी मोटर साईकल न0 HP17H-7754 से अपने काम पर जा रहे थे तो समय करीब 9 बजे प्रात: जब तारुवाला चौक पर पंहुचे तो राजबन की और से एक गाडी आई जिसने इसकी मोटर साईकल को टक्कर मारी जिस कारण यह दोनो निचे गिर गये तथा इन्हें चोटें आई । इसने गाड़ी का न0 HP17D-9465 पढ़ा इस गाडी का चालक गाडी को मौका पर छोड़कर भाग गया । जिस पर गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब मे अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।