पांवटा साहिब में पुलिस ने नशीले कैप्सूल सहित काबू किए 2 युवक
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने दो युवकों को नशीले कैप्सूल सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय शहजाद अली पुत्र गुलाम रसुल निवासी गांव सूरजपुर ड़ा. पुरुवाला तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर और रमजान शाह पुत्र जम्बील शाह निवासी जगतपुर ड़ा. माजरा तहसील पाँवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाइक सवार 2 युवकों के पास नशे का सामान हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बैहराल बैरियर से करीब 200 मीटर आगे सड़क पर नाकाबंदी पर तैनात हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाल ढांक की ओर से आ रही एक बाइक (HR71K-2651) सीडी डीलक्स को जाँच के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान बाइक सवार युवकों के कब्जे से लाल रंग का कैरी बैग बरामद हुआ, जिसमें 9 अदद पते कैप्सूल बरंग ब्राउन ब्रामद हुए जो एक पत्ते में (8X3) कुल 24 कैप्सूल व 9 पत्तो में कुल 216 कैप्सूल मार्का (Parvion Spas) के पाए गए। मामले की पुष्टि डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।