Loading...

पांवटा साहिब में पुलिस ने अवैध शराब सहित व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Ankita • 25 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नसीम खान पुत्र जमील मोहम्मद निवासी गांव अमरकोट के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गोंदपुर में गश्त पर तैनात थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घर में अवैध शराब का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नसीम खान के रिहायशी मकान में दबिश देकर 20 लीटर अवैध शराब बरामद की है।