Loading...

पांवटा साहिब में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Ankita 27 Mar 2024 Edited 27 Mar 1 min read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुरघाट में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने अपने घर में फंदा लगाया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू पुत्र भोलाराम निवासी रामपुरघाट पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

पुरुवाला पुलिस की टीम ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने रामपुरघाट में युवक द्वारा फंदा लगाकर मौत होने की पुष्टि की है।