Loading...

पांवटा साहिब में स्पेशल डिटेक्शन सेल की कार्रवाई, 25 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 24 Oct 2025 Edited 24 Oct Quick read

नशे के खिलाफ जिला सिरमौर पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। वीरवार रात पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन सेल ने बातापुल क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को 25.10 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया।

नाहन।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आबिद निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी से बरामद की गई हेरोइन को सील कर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से नशे के स्रोत और सप्लाई चैन के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी, ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।