लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा साहिब में 1680 नशीले कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ankita | 13 अगस्त 2024 at 3:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर की पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बहराल के पास बाइक चालक से नशीले कैप्सूल बरामद किये है। आरोपी की पहचान कबीर खान पुत्र नजीर निवासी गांव भगवान पुर डा. पुरुवाला तह. पावंटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम बहराल के पास नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने एक बाइक (HP17E-1950) को जांच के लिए रुकवाया। बाइक चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1680 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पावंटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]