Loading...

पांवटा साहिब से बरामद हुई शिमला से लापता दो नाबालिग लड़कियां

Ankita • 20 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला से लापता दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब से बरामद किया है। पुलिस दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित वापिस ले आई है। पुलिस द्वारा बच्चों को सकुशल बरामद किया गया है और बच्चों को जल्द ही उनके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।

बता दें कि बालूगंज पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि एचआरटीसी के माध्यम से बच्चियां जिला सिरमौर की ओर आई है। जिसके बाद पुलिस ने सिरमौर पुलिस से संपर्क किया और इन बच्चों को ढूंढने में मदद मांगी। बता दें कि शिमला से दो नाबालिग बच्चियां कुछ रोज पहले अचानक लापता हो गई थी जिनकी शिकायत बालूगंज थाने में करवाई गई थी।

बताया जा रहा है कि इन बच्चियों की लोकेशन रामपुर घाट पहाड़ी और सुदर्शन कॉलोनी आ रही थी। देर रात शिमला बालूगंज थाना से एक पुलिस टीम पांवटा साहिब पहुंची। उन्होंने पांवटा पुलिस से संपर्क कर इन बच्चियों को तुरंत ढूंढने में मदद करने के लिए कहा है।

जिसके बाद रामपुर घाट पुलिस चौकी के इंचार्ज दयाल सहित कुछ पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई और इन नाबालिग बच्चियों को ढूंढने का टास्क शुरू किया गया। इन बच्चियों की लोकेशन लगातार पहाड़ी कॉलोनी और सुदर्शन कॉलोनी में बदल रही थी। लेकिन पुलिसकर्मियों की उस वक्त मुसीबत बढ़ गई जब यह लोकेशन अचानक पांवटा साहिब दिखने लगी।

रात भर लोकेशन बदलती रही लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और इन दो नाबालिग बच्चियों को यमुना किनारे से बरामद कर लिया। वही इस पूरे मामले में बच्चों को ढूंढने के टास्क के दौरान रामपुर घाट इंचार्ज सहित पुलिस टीम द्वारा भरसक प्रयास किए गए। जिसके कारण बेहद मुश्किल काम संभव हो पाया।