पांव फिसलकर ढांक से गिरा 58 वर्षीय व्यक्ति, हुई मौत
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के पुजाली क्षेत्र के कोकी गांव में एक व्यक्ति ढांक से गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान तेजा सिंह (58) पुत्र नोखू राम, गांव कोकी, डाकघर पुजाली, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति अपनी जमीन के इंतकाल के लिए बंजार गया था। इंतकाल होने के बाद घर नहीं पहुंचा तो तेजा सिंह की पत्नी ने उसे फोन किया। उसके पति ने फोन नहीं उठाया। कुछ समय बाद पड़ोसी ने बताया कि घर आते समय लामीदार नामक स्थान पर रास्ते में उसका पति अचेत अवस्था पड़ा मिला है।
सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंजार लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।