Loading...

पांव फिसलने से खड्ड में गिरा व्यक्ति, मौके पर मौत

SAPNA THAKUR • 30 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के चुवाड़ी में पांव फिसलने से एक व्यक्ति खड्ड में गिर गया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय कुमार पुत्र रंगीलो राम निवासी गांव मोट डाकघर ओभार तहसील भटियात पैदल ही बकलोह से मोट गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका पांव फिसल गया जिसके चलते वह खड्ड में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस उप अधीक्षक डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि खड्ड में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।