Loading...

पांव फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति, दर्दनाक मौत

Ankita • 4 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के जनाहल में एक व्यक्ति खाई में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मान चंद पुत्र सोबे राम निवासी गांव जनाहल, डाकघर मौहाल, तहसील भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मान चंद अपनी घासनी में घास लेने के लिए गया हुआ था। यहाँ अचानक उसका पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

वहीं, जब मान चंद घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसकी तलाश करने निकल पड़े। इस दौरान खाई के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने मान चंद को गहरी खाई में मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।