Loading...

पांव फिसलने से घर के आंगन में गिरा व्यक्ति, गई जान

Ankita • 24 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के हरदासपुरा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति पांव फिसलने से घर के आंगन में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेम चंद निवासी सरोड़ी हरदासपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकरी के मुताबिक, सुनील अपने किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। इस दौरान गेट के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल गिर गया। घटना के बाद उसके परिजनों के द्वारा उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें व्यक्ति मेडिकल काॅलेज चंबा में ही आऊटसोर्स कर्मचारी के पद पर तैनात था। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और 3 बच्चों को भी छोड़ गया है। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है।