लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांव फिसलने से ढांक में गिरा 30 वर्षीय व्यक्ति, दर्दनाक मौत

Ankita | 21 फ़रवरी 2023 at 1:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

जिला चंबा में एक व्यक्ति की पांव फिसलकर ढांक में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय डिंपल पुत्र करमचंद निवासी गांव कुपाहड़ा तहसील चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, डिंपल माता चौंसला मंदिर में माथा टेकने गया हुआ था। इस दौरान जैसे ही वह घर वापस आते हुए कुपाहड़ा तंग नाला व खस्ताहाल पैदल मार्ग पर पहुंचा। तो अचानक उसका पांव फिसल गया जिस कारण वह अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरा। जब देर रात तक भी डिंपल घर नहीं लौटा तो उसके परिजन परेशान हो गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू की और वह घर से ही कुछ दूर कुपवाड़ा नाला के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। यह देखकर डिंपल के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मामले की पुष्टि एसडीपीओ चंबा अजय कपूर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]