HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में उपमंडल भोरंज के कक्कड़ गांव में पानी के टैंक में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान विकेश कुमार (39) पुत्र बच्चन सिंह गांव कक्कड़ के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक की बहन कविता देवी ने कपड़ों और मोबाइल फोन से उसकी पहचान की है। बताया जा रहा है कि मृतक विकेश कुमार दो साल से घर से लापता था और उसके परिजनों ने पुलिस थाना भोरंज उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार की शाम को विकेश कुमार का शव घर से करीब 30 मीटर दूर प्रकाश चंद के घर में बने पानी के टैंक में पड़ा मिला है। जिस घर के पानी के टैंक में शव मिला, उसके सदस्य धर्मशाला में ही रहते हैं और कभी-कभी ही घर आते हैं। उन्हानें अपने घर में चारदीवारी कर रखी है। जिस कारण विकेश कुमार के पानी के टैंक में गिरने की बात सबकी समझ से दूर है।
पानी के टैंक की गहराई करीब 8 फुट है और उसमें करीब साढ़े तीन फुट ही पानी है। बता दें कि टैंक में औंधे मुंह पड़े शव को अग्निशमन चौकी भोरंज के कर्मचारियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों के सामने रात्रि के समय बाहर निकाला। तो उन्होंने देखा कि मृतक का सिर धड़ से अलग है जोकि सड़ा हुआ था। मृतक शादीशुदा है लेकिन उसकी पत्नी करीब 8 सालों से उसके साथ नहीं रह रही थी। मृतक के माता-पिता है।
वहीं कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार के बताया कि विकेश कुमार के बड़े भाई बिटटु का सात पहले देहांत हो चुका है। घर पर उसके माता ही रहती है और परिवार बेहद गरीब है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही भोरंज थाना प्रभारी मस्तराम नाइक व एएसआई हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। भोरंज थाना प्रभारी मस्तराम नाइक ने खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जिसके बाद वीरवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में विकेश की मौत पानी के टैंक में डूबने से हुई है। पुलिस ने टैंक के पानी के सैंपल लिए हैं और डायटम टेस्ट करवा रही है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जान च की जा रही है।

