HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में डेढ़ साल का मासूम बच्चा पानी में डूब गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है। मृतक बच्चा सारांश पुत्र कुलदीप कुमार निवासी ग्राम पंचायत दधोल के अंतर्गत आने वाले गांव दधोल कलां का रहने वाला है। वहीं पुलिस द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सारांश अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक ही बच्चा पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। जब परिजनों ने बच्चे को इस हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए।
जिसके बाद परिजनों द्वारा बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चा दम तोड़ चुका था। वहीं मासूम बच्चे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

